साहू समाज के कांग्रेस के नेताओं ने त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की – प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू
साहू समाज के राष्ट्रीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में कार लक्की ड्रा में निकलेगी

भोपाल। छिंदवाड़ा साहू समाज के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर राष्ट्रीय तैली साहू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मण्डल भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू के कुशल नेतृत्व के कारण भाजपा की सदस्यता ग्रहण की साहू समाज के जिलाध्यक्ष सहित साहू समाज के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के सानिध्य में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता भाजपा प्रदेश विष्णु दत्त शर्मा एवं पूर्व गृहमंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा के गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया एवं साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों ने साहू समाज का राष्ट्रीय सामूहिक विवाह सम्मेलन छिंदवाड़ा में आयोजित होने जा रहा है इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की पत्रिका का विमोचन भी किया गया एवं निमंत्रण भी दिया गया मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सहित साहू समाज के विधायक सहित सभी प्रमुख नेताओं को छिंदवाड़ा में सामुहिक विवाह सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया गया । उक्त राष्ट्रीय सामुहिक विवाह सम्मेलन में एक कार जो लक्की ड्रा के मध्यम से राष्ट्रीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ा को दिया जाना है एवं सभी 100 जोड़ों को एक मोटरसाइकिल के साथ गृहस्थी का सामान दिया जाएगा । उक्त सम्मेलन में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह होना है ।
*साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा अशोक साहू* ने बताया की कांग्रेस पार्टी परिवार की पार्टी है इसलिए अब कांग्रेस पार्टी से हमारे समाज के लोगों का मोह भंग हों रहा है पूरे मध्यप्रदेश से हमारे समाज के 5000 लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे अभी छिंदवाड़ा से हमारे 100 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई है यह दौरा चलता रहेगा । भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय गिरीश साहू, अशोक साहू छिंदवाड़ा, प्रकार साहू, यमन साहू, दीपक साहू, रिंकू साहू, बीरबल साहू, दिनेश साहू, तुलसीराम साहू आदि ने भाजपा की सदस्यता ली ।



