सिवनी मालवा

छात्राओं के लिए अल्पावधि रोजगारोनमुखी ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में छात्राओं ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान से प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए अल्पावधि रोजगारोनमुखी ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 16 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक चला। जिसमें कुल 78 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण से छात्राओं ने अपने हुनर को निखारा तथा भविष्य में स्वयं के रोजगार को कैसे स्थापित करना है इसके गुण को सीखा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे द्वारा मुख्य अतिथि प्राचार्य, शासकीय कुसुम महाविद्यालय डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी का स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के सयोजक डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया एवं प्रशिक्षण संयोजक श्रीमती काजल रतन द्वारा इस प्रशिक्षण मैं छात्राओं ने क्या-क्या सिखा बताया गया। छात्राओं ने दुल्हन के मेकअप का प्रदर्शन किया जिसमें छात्राओं ने अपनी सहपाठी का ही दुल्हन का मेकअप करके दिखाया । छात्राओं द्वारा इस ब्यूटीशियन कोर्स से सम्बन्धित अपने अनुभव मुख्य अतिथि के सामने व्यक्त किए।मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं दी और यह प्रशिक्षण उनके लिए भविष्य में कितना उपयोगी सिद्ध होगा इस विषय में छात्राओं को बताया। छात्राओं को प्रशिक्षण उपरांत अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए। अंत में डॉ. बाऊ पटेल वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक द्वारा मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्राचार्य मंगल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव श्रीमती उमा शर्मा, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयोजक एवं समिति के सभी सदस्यों तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!