सिवनी मालवा

एसडीएएम महाविद्यालय में मनाया बसंत पंचमी महोत्सव

सिवनी मालवा। आलसी व्यक्ति को विद्या नही मिल सकती है। विद्या के बिना धन , सुख , शांति ,मित्र,मान सम्मान नही मिलता है।इसलिए आलस को त्यागकर ज्ञान हासिल करे। एस0डी0ए0एम0 महाविद्यालय सिवनी-मालवा में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती का चंदन, वंदन, पूजन और अर्चन किया मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है। सहायक प्राध्यापक श्री गोपाल प्रसाद जी तिवारी ने कहा की आज का दिन प्रकृति के नवीनीकरण और नई शुरुआत का प्रतीक है छात्र छात्राओं को आशीर्वाद लेने के लिए अपनी किताबें और शैक्षणिक उपकरण देवी सरस्वती की मूर्ति के सामने रख कर आशीर्वाद लेना चाहिए ।
साथ ही आज का दिन हम भूल नही सकते है आज का दिन याद करते ही हमारी आंखे नम हो जाती है। पुलवमा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
शत शत नमन
“सर झुके बस उस सहादत में
जो शहीद हुए हमारी हिफाजत में”

कार्यक्रम में संस्था के रजिस्ट्रार राजेश कुमार कुशवाहा, गोपाल प्रसाद तिवारी, सहित समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!