कुसुम महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आईक्यूएसी , विश्व परियोजना विश्व बैंक परियोजना के तत्वाधान में बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी द्वारा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। प्राचार्य महोदय ने बौद्धिक संपदा अधिकार की अनिवार्यता और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य स्रोत वक्त श्री हर्ष दुबे NIPAM (राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन) अधिकारी, भारत सरकार, ने बौद्धिक संपदा के प्रकार पर उदाहरण सहित विस्तार से व्याख्यान दिया। श्री हर्ष दुबे ने इंटीग्रेटेड सर्किट्स के लिए SICLD और global innovation indexपर विस्तार से चर्चा की। जिसमें वकार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन यादव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉ मोहन गुर्जर द्वारा किया गया।
कार्यशाला में प्रो. एसके अग्रवाल, डॉ एके यादव, डॉ एसके झा,डॉ योगेश खंडेलवालडॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, डॉ अनुराग पथक, श्री प्रेम नारायण परते, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, रमाकांत सिंह, डॉ अतुल गौर, प्रशांत चौरसिया, डॉ रश्मि सोनी, श्रीमती गीता डोंगरे, कैलाश गड़वाल ,डॉ प्राची सिंह तथा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



