गांव चलो अभियान : सिवनी मालवा के वार्ड नंबर 8 के बूथ 89 की बैठक संपन्न

सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान के तहत वार्ड नंबर 8 के बूथ 89 की बैठक वार्ड के संयोजक तुषार लोवंशी के निवास पर रखी गई। जिसमें कार्यक्रम तय दीवाल लेखन झंडा एवं झालर लगाकर घर घर जाकर संपर्क किया। वार्ड नंबर 8 लोवंशी धर्मशाला के शंकर मन्दिर मे सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण किया। वही मन्दिर के पुजारी जी का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा विधायक प्रेम शंकर वर्मा का स्वागत शाल श्रीफल से किया गया। जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ विक्रम रघुवंशी द्वारा सभी को संगठन के कार्यक्रम की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। संचालन कर रहे भाजपा के वार्ड नंबर 9 के पार्षद ईश्वरदास जमींदार ,जिला के पूर्व महामंत्री रघुवीर राजपूत, भाजपा जिला के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक ऋषिकांत पटवा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण अवस्थी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा विक्रम सूर्यवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश जयसवाल, गौरव मालवीय, भाजपा महिला मोर्चा अंजली सोनी, भाजपा नेता सुरेंद्र लोवंशी, पिछड़ा मोर्चा के मंत्री विनय लोवंशी ,पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक हिंदुस्तानी, छोटू ढपाड़िया, पिछड़ा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सोनू लोवंशी, वार्ड वासी जगदीश लोवंशी, नागेश लोवंशी, रामचंद्र लोवंशी, प्रकाश जलखरे सहित वार्ड वासी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



