सिवनी मालवा

शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में वार्षिक उत्सव एवं फ्रेशर व फेयरवेल का आयोजन हुआ

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में वार्षिक उत्सव एवं फ्रेशर व फेयरवेल पार्टी मनायी गयी। मुख्य अतिथि श्री रीतेश जैन नगरपालिका अध्यक्ष सिवनी मालवा तथा विशेष अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री महेश गोयल, वरिष्ठ नेता श्री रघुवीर सिंह राजपूत एवं जनप्रतिनिधि श्री दीपक पालीवाल द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने महाविद्यालय की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं ने गीत, नृत्य, समूह नृत्य, नाटक की रंगारंग प्रस्तुति दी । छात्राओं ने मॉडलिंग केटवॉक किया, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ आदि खेल भी आयोजित किये गये। मुख्य अतिथि श्री रीतेश जैन द्वारा छात्राओं को महाविद्यालय के भूमि आवंटन से संबंधित जानकारी एवं शुभकामनाएँ दी गई। श्री महेश गोयल जी ने महाविद्यालय के विकास के लिए मदद किये जाने का आश्वासन दिया। श्री रघुवीर सिंह तथा दीपक पालीवाल ने महाविद्यालय की छात्राओं को भविष्य के लिए सुभकमनाएं दीं तथा छात्राओं को भविष्य में तरक्की करने के लिए और अपनी शिक्षा को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। शा. गृहविज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन ने भी छात्राओं को शुभकामनाऐं प्रेषित की । महाविद्यालय प्राध्यापको की वोटिंग द्वारा मिस फ्रेसर तनुदीप पालीवाल बी ए प्रथम वर्ष, मिस फेयरवेल मेकलसुता यादव बी. ए. तृतीय वर्ष तथा स्टूडेंट ऑफ द ईयर नेहा जाट बी. एस सी द्वितीय वर्ष को चुना गया एवं सम्मानित किया गया। प्राचार्य महोदय तथा श्री संतोष शर्मा, बी आर सी सिवनी मालवा, श्री सुनील गौर, श्री राजेंद्र पचौरी ने कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया, मुख्य प्रस्तुति करने वाली छात्रा को विशेष पुरस्कार दिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन कु. यशस्वी ठाकुर ने किया तथा डॉ. बाऊ पटेल द्वारा मुख्य अतिथियों पत्रकार बंधुओं तथा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!