नर्मदापुरम

पचमढ़ी में 29 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगा महादेव मेला, अधिकारियों ने पैदल ट्रैक कर व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

नर्मदापुरम। इस वर्ष महादेव मेला 29 फरवरी से 9 मार्च तक पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा। शनिवार 10 फरवरी को कलेक्टर श्री सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एसडीएम पिपरिया श्री संतोष कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भ्रमण क मेले की तैयारियों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार श्री वैभव वैरागी, एसडीओ फॉरेस्ट श्री विद्या भूषण केहलवा, थाना प्रभारी पचमढ़ी उमाशंकर यादव, नायब तहसीलदार श्री दिनेश मेहता, होमगार्ड निरीक्षक श्री शिव शंकर, उप यंत्री लोकनिर्माण विभाग कैलाश गुर्धे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। अधिकारियों ने पैदल ट्रैक कर बड़ा महादेव मंदिर से चोरागढ़ मंदिर होते हुए नादीयान घाट का भ्रमण किया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित की वे प्रमुख मंदिरों के पहुंच मार्गों के मरम्मत योग्य पॉइंट को चिन्हित कर शीघ्र सुधार कार्य कराएं। उन्होंने मेला स्थल सहित सभी मंदिर मार्गो पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों पर प्रकाश की पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, बिजली व्यवस्था, मार्गो पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग को मेला अवधि के दौरान विभिन्न प्वाइंटों पर चिकित्सा शिविर लगाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महादेव मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का सुचारू क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति निर्मित ना हो।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!