सिवनी मालवा

सिवनी मालवा में भूकंप की सच्चाई: हरदा फटाका फेक्ट्री के धमाके का था कंपन

हरदा में हुए धमाके से सिवनी मालवा के गांवों में भूकंप जैसे झटके

सिवनी मालवा। हरदा में कथित तौर पर अवैध रूप से चल रही फटाका फेक्ट्री में हुए धमाके का असर 40 किलोमीटर दूर सिवनी मालवा तक रहा। जहां नगरीय सहित ग्रामीण अंचलों में भी भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। सिवनी मालवा के सूरजपुर, लोखरतलाई, हिरणखेड़ा, रावनपीपल, थुआ, झकलाय, बाबरी सहित नगरीय क्षेत्र में भी लगभग 11 बजे भूकंप जैसे झटके महसूस किए। जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि अचानक तेज आवाज के साथ हुए कंपन से दहशत का माहौल बन गया, और गांवों में लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल कर बाहर आ गए। सोशल मीडिया के जमाने में अफवाह तेजी से फैलने लगी कि सिवनी मालवा में भूकंप आ गया, लेकिन जैसे ही हरदा की फटाका फेक्ट्री में हुए धमाके की बात सामने आई तो पूरी सच्चाई लोगों को पता चली। हरदा में हुआ धमाका कितना भयावह था, जिसका असर हरदा से 40 से 45 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

 

हरदा के पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण दुर्घटना के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार तत्काल तीन एंबुलेंस और 6 फायर ब्रिगेड हरदा के लिए रवाना की जा चुकी।रेस्कू हेतु 01 pc,01 HI और 19 एसडीआरएफ जवानों को आपदा सामग्री – फायर ऐक्सीम्यूसर,फायर एंट्री शूट,सर्च लाइट, स्ट्रेचर,हेलमेट,ब्रीथिंग अप्रेटस सेट आदि राहत सामग्री सहित ट्रेवलर बस mp 02 AV 6663 और mp 02 AV 8014 रेस्कू वाहन सहित रवाना किए गए है ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!