लोकसभा चुनाव : सिवनी मालवा विधानसभा में बैठक 5 फरवरी को, कांग्रेस कमेटी के दिए बिंदुओं पर होगी चर्चा
होशंगाबाद/नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दीपक जोशी जी एवं सिवनी मालवा विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण पवार होगें शामिल

सिवनी मालवा। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर विधानसभावार बैठकें/कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है,इसी तारतम्य में 17– होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रवार समिति सिवनी मालवा की बैठक दिनाँक 5 फरवरी दिन सोमवार को दोप. 2.30 बजे से “सरदार वल्लभ भाई पटेल मांगलिक भवन” सिवनी मालवा में आयोजित की गई है, बैठक में विशेष रूप से होशंगाबाद/नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दीपक जोशी जी एवं सिवनी मालवा विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण पवार उपस्थित रहेंगे।
बैठक में समस्त कांग्रेस ब्लॉक/नगर अध्यक्ष,(कांग्रेस सेवादल,युवा कांग्रेस एनएसयूआई,महिला कांग्रेस) मोर्चा संगठन अध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष,समस्त जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,नगरपालिका एवँ नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष की उपस्थिति प्रार्थनीय व अनिवार्य है, बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी



