सिवनी मालवा

साइबर सुरक्षा अभियान : पुलिस ने विद्यार्थियों को बताए बचाव और सेफ्टी टिप्स

एसडीए महाविद्यालय में पुलिस ने किया छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

सिवनी मालवा। एस.डी.ए.एम. महाविद्यालय सिवनी मालवा में साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा अभियान के तहत साइबर सेमिनार का आयोजन किया । इस दौरान सिवनी मालवा थाना पदस्थ एस आई सोनाली चौधरी ने  डिजिटलाइज्ड हो रहे युग में साइबर क्राइम के तरीके , बचाव और सेफ्टी टिप्स देकर लोगों को जागरूक किया ।  एस आई सोनाली चौधरी ने एस डी ए एम कॉलेज के छात्र–छात्राएं एवं शिक्षकों से कहा आप स्टूडेंट है या नौकरी पेश घरेलू महिला है या फिर कोई कामकाजी साइबर क्राइम के प्रति हर इंसान को सचेत रहना चाहिए । आप साइबर क्राइम का शिकार नहीं हो, इसके लिए आपको स्टॉकिंग , फिशिंग , साइबर हरासमेंट ,मफिंग, टास्क फ्रॉड,ओटीपी, टू स्टेप वेरीफिकेशन और ट्रांजैक्शन पासवर्ड जैसे साइबर क्राइम से संबंधित हम जानकारी होना चाहिए ।  वरना, साइबर अपराधियों के झांस में आकर साइबर क्राइम का शिकार बनते आपको देर नहीं लगेगी । अपराधी शिकार को फसाने के लिए हिंदी का प्रयोग करते हैं । क्योंकि हिंदी सभी लोग जानते हैं, इसलिए आसानी से वे शिकार बन जाते हैं। गूगल पर सर्च करते समय और विभिन्न प्रकार के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करते समय अतिरिक्त सावधान रहे । सोच समझ कर ही किसी को अपना मोबाइल के कैमरे, ऑडियो ,वीडियो, स्टोरेज लोकेशन आदि की जानकारी दें। आपको टारगेट कर अपराधी आपके गार्जियन तक पहुंच कर उनके बैंक खाते में सेंधमारी अथवा उन्हें ब्लैकमेल कर सकते हैं। एस डी ए एम कॉलेज रजिस्टर राजेश कुशवाहा ने कहा लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन वर्चुअल दुनिया से अलग हकीकत में इससे होने वाले अपराधों के प्रति लापरवाह है इस अभियान से जुड़कर ओटीपी, सीबीबी,केवाईसी ,आधार ,पेन जैसे धोखाधड़ी के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ लेना चाहिए जैसे हमारे कॉलेज ने लिया है । इस अवसर पर महाविद्यालय रजिस्ट्रर श्री राजेश कुमार कुशवाहा , एस आई सोनाली चौधरी सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!