सिवनी मालवा

विकसित भारत संकल्प यात्रा : पच्चीसवां दिन

सिवनी मालवा। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों के ग्राम में संकल्प यात्रा का ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मुख्य आतिथ्य में हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री हेमंत सुत्रकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि , अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा सिवनी मालवा के ग्राम बी जमानी पहुंची ।विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम में लगभग 20 योजनाओं के कैंप लगाए गए।कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी जमानी के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।ग्रामीणों को विजुअल वीडियो के द्वारा भारत सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के रघुवीर राजपूत जिला पंचायत सदस्य मधु धुर्वे रामकृष्ण वर्मा अनीता वर्मा प्रमुख वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। एवं सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।साथी स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग महिला बाल विकास राजस्व विभाग पंचायत विभाग आदि कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सिवनी मालवा जनपद की बी जमानी और महुआढाना पंचायतों सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृषि, स्वास्थ्य, पेंशन, श्रम, पंचायत, राजस्व इत्यादि विभागों द्वारा योजनाओं संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। जहां ग्रामीणों ने योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की गई और आवेदन भी लिए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना , इत्यादि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपनी सफलता की कहानी भी बयां की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विकसित भारत के संकल्प की शपथ ली।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!