सिवनी मालवा

संक्षिप्त पुनरीक्षण बैठक में अनुपस्थित चार सुपरवाइजरो को कारण बताओ नोटिस जारी

सिवनी मालवा। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देश अनुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 6 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो गया है उसी के संबंध में दिनांक 8 जनवरी 2024 को सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 के समस्त निर्वाचन सुपरवाइजरो की बैठक आयोजित की गई थी निर्वाचन की बैठक में चार सुपरवाइजर जिसमें क्रमशः सुभाष राठौर सेक्टर सुपरवाइजर क्रमांक 12, नितिन मेहरा सेक्टर सुपरवाइजर 19, हुकुमचंद भास्कर सेक्टर सुपरवाइजर 20 तथा अमर सिंह उइके सेक्टर सुपरवाइजर 17 अनुपस्थित पाए गए सभी सुपरवाइजरो को अनुपस्थित रहने पर प्रमोद सिंह गुर्जर अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिवनी मालवा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है सूचना पत्र मे उल्लेख किए गए हैं कि पूर्व में भी आपके द्वारा इस प्रकार की लापरवाही किए जाने के कारण आपको नोटिस जारी किया जाकर आपका प्रतिवाद चाहा गया था उक्त के संबंध में आपके द्वारा अपने लिखित सहमति इस कार्यालय को दी जाकर अवगत कराया गया था कि मेरे द्वारा इस प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी कारण बताओ सूचना पत्र का लिखित प्रतिवेदन दो दिवस में देना सुनिश्चित किया गया है सूचना पत्र का जवाब समय सीमा में प्रस्तुत नहीं करने पर निर्वाचन अधिनियमों एवं सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के अंतर्गत एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!