सिवनी मालवा

सिवनी मालवा विधानसभा को अनुसूचित जनजाति आरक्षित करने की मांग

आदिवासी का जिला स्तरीय युवा विचार संगोष्ठी

सिवनी मालवा। युवा मिलन समागम विचार संगोष्ठी का आयोजन भीलट बाबा देव स्थल ग्राम नांदेर में रखा गया जिसमें कई युवा साथियो ने हिस्सा लिया। युवा विचार संगोष्ठी में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई जिसमें नर्मदापुरम जिले का सबसे बड़ा आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक जो कि सिवनी मालवा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसमे 52 ग्राम पंचायत है उन ग्राम पंचायतों में 150/200 आदिवासी गांव निवासरत है साथ ही 52 ग्राम पंचायतों में सरपंच भी आदिवासी समाज से आते है समस्त सामाजिक जनप्रतिनिधियों युवाओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में सिवनी मालवा विधानसभा को अनुसूचित जनजाति आरक्षित करने की मांग की गई।

 

दूसरा प्रदेश स्तर पर युवा परिचय सम्मेलन कराने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही भगवान विरसा मुंडा जी की स्मृति पर प्रदेश स्तरीय बिरसा मुंडा कब्बडी प्रतियोगिता कराने पर सभी युवा साथियो से सुझाव लिए गए।

 

आकाश कुशराम ने बताया इटारसी तहसील से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के युवा सामाजिक लीडर एवं स्टार्टअप्स ने अपनी भूमिका निभाई रोजगार में हम अपनी क्या हिस्सेदारी रख सकते है इस विषय पर भी हमे जियालाल मर्सकोले एवं पंकज ककोडिया ने मार्गदर्शन किया।

 

साथ ही यूथ लीडरशिप को आदिवासी क्षेत्रों में कैसे डेवलप करे हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में यूथ लीडरशिप देखने को मिली इस ओर युवा पार्षद राहुल प्रधान ने हमे नेतृत्व शैली को बारीकी से समझाया।

 

जनपद सदस्य विजय कावरे ने कहा की खेल के क्षेत्रों में हमारे युवा साथियो ने उच्चतम प्रदर्शन से आदिवासी समाज का गौरव बनाया साथ ही खेलों में ओर सक्रियता से हम प्रयासरत रहे और नशे से दूरी बनाए।

कार्यक्रम में  शुभम कलम सरपंच जितेंद्र उईके सरपंच सुनील मर्सकोले सरपंच विनोद मर्सकोल पूर्व सरपंच उपसरपंच राघवेंद्र उईके लखन धुर्वे मोनू परते रामसिंह मर्सकोल सौरभ धुर्वे अंकित परते संतोष मर्सकोले हरिराम धुर्वे अर्जुन उईके मोहन पंद्रम उपसरपंच अंकित युवने अनिल उईके मुकेश एके विनोद परते मोहित मर्सकोल ऋषि धुर्वे पवन धुर्वे अमित धुर्वे वी अशीष उईके पूर्व सरपंच विनोद उईके अशीष गज्जम राजेंद्र सलाम अशोक वाडिया संजय युवने पवन मर्सकोल राम परते सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!