सिवनी मालवा

सिवनी मालवा की बिटिया का एमपी पीएससी में चयन

सिवनी मालवा ।  सिवनी मालवा की साहू परिवार की बेटी आयुषी साहू का एमपी पीएससी 2019 में चयन हो गया । मंगलवार रात मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2019 का रिजल्ट घोषित किया। जहाँ वाणिज्य कर निरीक्षक के लिए आयुषी साहू का चयन हुआ जिसमे आयुषी ने 918.17 प्राप्तांक हासिल किए । वर्तमान में आयुषी साहू दतिया जिले में सी एम फेलो के पद पर कार्यरत हे । एवं 90 जन सेवा मित्र की जिला समन्वयक है। आयुषी को दतिया जिले में अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा सम्मानित किया जा चुका है वही पीएम श्री एक्सीलेंस अवार्ड में कलेक्टर ट्रॉफी भी आयुषी प्राप्त कर चुकी हैं यह अवार्ड मध्यप्रदेश में दतिया जिले को मिला था ।

आयुषी के पिता अशोक साहू वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी जमानी में प्राचार्य है ,वही मां भारतीय जीवन बीमा निगम में अध्यक्ष क्लब सदस्य हैं l

आयुषी के चयन से परिवार व सिवनी मालवा में हर्षोल्लास हे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!