जीवा ज्योति स्कूल के बच्चों ने दिखाया हुनर हॉट का जलवा

सिवनी मालवा । जीवा ज्योति हा० से० स्कूल, बराखड़ कलॉ में आज हुनर हॉट 2.0 का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों ने विज्ञान, इतिहास, इग्लिश, हिन्दी द्वारा आज के युग में किस प्रकार शिक्षा को ग्रहण करना है कि प्रस्तुिती की वहीं डांस, वाद्ययत्रों से, कराटे ओर आर्ट कला से सबको प्रभावित किया। वही छोटे छोटे बच्चो के मनोरंजन हेतू बन्जी जम्पींग, फोम पूल, डी.जे डांस, फूड स्टॉल, स्केरी हाउस, सेल्फी पांइट, जंगल सफारी का मजा लिया। वही अपनी सांस्कृतिक धरोहर को किस प्रकार हमने सजोया है मध्यप्रदेश एंव बिहार की झाकियों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। स्कूल डॉयरेक्टर डॉ. प्रवीण पणिकर द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को विविध प्रकार के प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है जहाँ वह अपने हुनर को प्रदर्शित कर व्यवहारिक उपयोग मे ला सके एंव अपने कॉनफिडेंस को डेवेलप कर सके। वही स्कूल प्राचार्या श्रीमति ज्योति पणिकर द्वारा बताया गया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि शिक्षक एंव पालक बच्चो के साथ मिलकर एक सेतु का निर्माण कर उसके भविष्य को सवारें। वर्तमान शिक्षा पति में जहा परसेन्टेज का महत्व नही रह गया है अपितु बच्चा अपने ज्ञान को अभिव्यक्त कर पाये एंव आने वाली चुनौतियों का सामना कर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करता है।
आज जीवा ज्योति में हुनर हॉट में बच्चो के हुनर के साथ ही साथ सभी शिक्षक एंव शिक्षीकाओं द्वारा जिस प्रकार बच्चें को भीड़ में बोलने हेतु तैयारी किया गया था उसकी भूरी भूरी प्रशंसा पालकगण एंव सभी उपस्थित गणमान नागरिको द्वारा की गई। बी. आर. सी श्री संतोष शर्मा जी द्वारा अपने उदवोधन में कहा की जीवा ज्योति ना केवल सिवनी मालवा में अपितु पूरे नर्मदापुरम में अनुठे कार्यकम देता है। उन्होने बताया की जीवा ज्योति हमारी तहसील का सर्वश्रेष्ठ स्कूल है जो शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, सास्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तिव विकास, नृत्य वादन, आर्ट कला, कराटे द्वारा बच्चों का सर्वागीण विकास करता है।



