सिवनी मालवा
कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिट इंडिया वीक का आयोजन

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में दिनांक 1 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक फिट इंडिया वीक का आयोजन किया गया। यू.जी.सी. के निर्देशानुसार एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया वीक का कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को खेल एवम स्वदेशी खेलों के महत्व के बारे में बताया तथा महाविद्यालय के खेल अधिकारी ने बताया के स्वदेशी खेल बहुत ही उपयोगी साबित होते है जिसमे शारीरिक एवम मानसिक दोनों प्रकार के व्यायाम होते है। सभी विद्यार्थियों को खेल में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। फिट इंडिया वीक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने टेबल टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल के साथ साथ विभिन्न प्रकार के स्वदेशी खेलों में भी अपनी उत्साहपूर्वक सहभागिता दी।



