नर्मदापुरम

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

आरोपियों के मकान का अवैध हिस्सा ढहाया

नर्मदापुरम । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं मारपीट के प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। नर्मदापुरम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले द्वारा शनिवार सुबह आरोपी श्री सोनू निमोदा एवं मयंक निमोदा के ग्राम पांजरा स्थित मकान के अवैध हिस्से को जेसीबी से ढहाया गया है।

एसडीएम नर्मदापुरम श्री आशीष पांडे के नेतृत्व में संपूर्ण कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीओपी इटारसी महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग अमला उपस्थित रहा। एसडीएम श्री पांडे ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों के मकान में अवैध रूप से बनाए गए चार कंपलेक्स को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

 

000

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!