सिवनी मालवा

कुसुम महाविद्यालय के शिक्षकों ने चलाया कॉलेज चलो अभियान

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तरम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर के रघुवंशी तथा नोडल अधिकारी डॉ. ए के यादव के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गठित समिति सदस्यों द्वारा दिनाँक 14 दिसंबर 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बघवाड़ा में प्रवेश प्रक्रिया एवं उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सहायक प्रध्यापक श्री कमल अहिरवार ने कुसुम महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं जिसमे जिम, खेल सुविधाएं, प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क क्लासेस, इग्नू एवं भोज सेंटर, इनक्यूबेशन सेंटर, एनसीसी, एनएसएस, स्मार्ट क्लास, ई लाइब्रेरी, गर्ल्स कॉमन रूम, से संबंधित जानकारी दी । इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ अतुल गौर, समिति सदस्य, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!