आरती की थाल सजाकर मातृशक्ति बहनों ने किया पूजित अक्षत कलश का दर्शन पूजन
अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश आने पर विश्व हिंदू परिषद ने निकाली भव्य शोभायात्रा

सिवनी मालवा। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश के इटारसी से सिवनी मालवा आने पर विश्व हिंदू परिषद ने पूजित अक्षत कलश नगर में अगवानी कर भव्य शोभायात्रा निकाल कर श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के अभियान संयोजक सतीश बकोरिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व हिंदू परिषद द्वारा 22 जनवरी को भगवान श्री राम चंद्र जी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है समूचे देश भर में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत कलश का गांव गांव नगर की वस्ती के प्रत्येक हिंदू परिवारों में निमंत्रण दिया जायगा। अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश नर्मदा पुर जिले के पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम से लेकर सिवनी मालवा के पूजित अक्षत कलश के सिवनी मालवा आगवन पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगर के बानापुरा ब्रिज से भव्य पूजित अक्षत कलश अगवानी शोभायात्रा अक्षत कलश को सजाकर बैंड बाजो के रामभक्त हाथ में भगवा ध्वज लेकर ब्रिज से शोभायात्रा प्रारंभ होकर चतरखेड़ा नाका , बस स्टेंड मेन रोड दो पीपल बाबा से स्थानीय श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुई । मंदिर में विधि विधान से मंदिर के ट्रस्टी अवधेश तिवारी कक्का मंदिर के पूज्य पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना कर स्थापित किया गया। शोभायात्रा में इटारसी से सिवनी मालवा बघबा ड़ा धर्मकुंडी भिलट देव एवं नगर में जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया वही रामभक्तो माताओं बहनों ने आरती की थाल सजाकर पूजित अक्षत कलश की पूजा अर्चना दर्शन किए। रामभक्त शोभायात्रा जय जय श्री राम, राम लला हम आयेंगे मंदिर भव्य बनाएंगे आदि नारो का उद्घोष कर रहे थे। विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूजित अक्षत कलश अगवानी शोभायात्रा में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कार्यवाह विनोद लोवंशी सुनील झिरा निया खंड संघ चालक राकेश वर्मा विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी जिला सह संयोजक राजू राय जिला सत्संग प्रमुख गुलाब लोवंशी नर्मदा यदुवंशी आभियान सह संयोजक गयाप्रसाद यादव बलराम गोर नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी नगर उपाध्यक्ष अशोक कुचबंदिया नगर संयोजक भुरू बग्गन अंकित मालवीय नानू बुंदेला घनश्याम यादव भाजपा नेता संतोष पारिख नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन किन्नर धर्मगुरु सरिता पांडे पार्षद प्रतिनिधि तुलसीराम कुशवाह मनीष राठौर महेंद्र नामदेव संजय पंवार ग्रामीण संयोजक हरिओम पाल सह संयोजक मंगल सिंह राजपूत गणेश कीर ग्रामीण मंत्री उमेश अंकिले विक्की राठौर नरेंद्र यदुवंशी विश्व जीत बाथब सुनील वर्मा संजय पंवार जानी नागले किरण तायडे गोलू पाल तरूण सुनानियां के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यक्रतागण नागरिक जन मातृशक्ति बहने सामाजिक जन उपस्थित थे।



