नर्मदापुरमसिवनी मालवा

विधानसभा सिवनी मालवा के 318 मतदान केन्द्रो पर जारी सफाई पुताई एवं निर्देश लेखन कार्य

 

( सिवनी मालवा) विधानसभा आम निर्वाचन 2023 चुनाव की दृष्टिकोण से प्रशासन मैदानी तैयारी पूर्ण करने में लगा है मतदान केदो पर लगातार मतदान एवं मतदाता के अनुकूल व्यवस्थाएं बनाने के लिए आवश्यक कार्य किया जा रहे हैं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केन्द्रो पर सफाई, पुताई एवं लेखन का कार्य जारी है प्रमोद सिंह गुर्जर रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा ने बताया कि इन दोनों मतदान केदो पर लगातार सफाई, पुताई, बिजली कनेक्शन, पेयजल व्यवस्था आदि के सुचारू होने का अवलोकन किया जा रहा है जहां कहीं इस प्रकार की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है वहां इन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी संबंधित कर्मचारियों एवं विभाग को दिए हैं विशेष रूप से मतदान केदो पर निर्वाचन संबंधी संदेश लिखने का कार्य किया जा रहा है स्कूल शिक्षा विभाग पंचायत विभाग एवं नगर पालिका द्वारा साफ सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं दीवार लेखन कार्य में विधानसभा निर्वाचन136सिवनीमालवा, क्षेत्र का नाम, भवन का नाम, कुल मतदाता महिला पुरुष एवं अन्य मतदान की दिनांक, मतदान का दिन, मतदान का समय, बीएलओ का नाम, बीएलओ का मोबाइल नंबर आदि अंकित किया जा रहा है

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!