सिवनी मालवा
आई.सी.सी. स्कूल में मनाया गया परिणाम पर्व

सिवनी मालवा/डोलरिया। आज आई.सी.सी. स्कूल मिसरोद में बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2022 – 23 घोषित किया गया जिसमें कक्षावार मेधावी छात्र छात्राओं को उनके अभिभावक सहित सम्मानित भी किया गया। साथ ही सभी अभिभावको ने अपने वर्षभर के अनुभव स्कूल व साथी अभिभावकों से साझा किये , संस्था के डायरेक्टर भगवान पटैल ने इस खास अवसर पर अपनी आगामी योजनाओं से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अवगत कराया । आज पूरे समय विद्यालय परिसर में खुशी , उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा , बच्चे अपने वर्ष भर की मेहनत का सकारात्मक परिणाम अपने रिपोर्ट कार्ड में पाकर बहुत खुश थे।



