सिवनी मालवा

सिवनी मालवा को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए चला बुलडोजर

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई सिवनी मालवा नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा शासन के आदेशानुसार अतिक्रमण मुक्त शहर एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु कार्यवाही की जा रही है जिसमें  निकाय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही एवं सामान जब्ती व जुर्माने की कार्यवाही की गई जिसमें वार्ड क्रमांक 4 मस्जिद मोहल्ला,वार्ड क्रमांक 5 गांधी चौक, ठाकुर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 12 जय स्तंभ चौक, वार्ड क्रमांक 13 गाडरी मोहल्ला, अशोक मार्ग,वार्ड क्रमांक 14 गोटियापुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई एवं शहर में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना एवं समझाइश भी दी गई  जिसमें एसडीएम अनिल कुमार जैन,सीएमओ राकेश मिश्रा,थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला,मुख्य लिपिक संजय गोयल,राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह उईके, उपयंत्री राहुल शर्मा,चंद्रकांत कवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा,शुभम साहू एवं राजस्व अमला,पुलिस अमला के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निकाय क्षेत्र में जिन दुकानदारों या रहवासियों के द्वारा शहर में अतिक्रमण किया जा रहा है  उन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करवाई गई साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत जो दुकानदार दुकान के सामने कचरा गंदगी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं उन पर जुर्माने की कार्यवाही कराई गई

नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वह शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें अपने घर के आसपास गंदगी व अतिक्रमण ना करें ताकि शहर को सुव्यवस्थित सुंदर बनाने में सभी का योगदान मिल सके

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!