सिवनी मालवा

सिवनी मालवा के खेल मैदान खत्म होने की बात निकली अफवाह?

सीएम राइज स्कूल के नक्शे में शामिल है आधुनिक खेल मैदान जिसमें होगी खेलों की अनेक सुविधाएं

सिवनी मालवा। कुछ दिनों से सिवनी मालवा का खेल मैदान चर्चाओं का विषय बन गया था, विपक्ष में बैठे राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हाथों हाथ ले लिया था। इसमें उन्हें खिलाड़ियों सहित युवाओं का समर्थन भी मिला था हालांकि बनने वाले सीएम राइज स्कूल के बारे में सबको जानकारी नगण्य ही थी। एकाएक हाई स्कूल मैदान को खत्म कर उस स्थान पर स्कूल बनाने की अफवाह ने जोर पकड़ लिया। जिसके चलते यह मुद्दा राजनीतिक की भेंट चढ़ गया। लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाना भी इसका एक बड़ा कारण रहा है।

सीएम राइज स्कूल बनने के चलते जिस खेल मैदान के खत्म होने की बात कही जा रही थी, वह बात सीएम राइज स्कूल का नक्शा सामने आने के बाद कोरी अफवाह साबित हो रही है। सीएम राइज स्कूल का जो नक्शा सामने आया है, उसमें खेल मैदान है, बल्िक उस खेल मैदान को और ज्यादा सुविधाजनक होने के साथ साथ खेलो के लिए व्यवस्थित भी हाेने वाला है। सीएम राइज स्कूल के नक्शे के अनुसार खेल मैदान के बीच में कि्रकेट की पिच रहेगी, साथ ही इस मैदान पर हॉकी, फुटबाल जैसे खेल भी हो सके इसकी भी व्यवस्था होने वाली है। मैदान में कि्रकेट की पिच के साथ ही पिच के दोनो तरफ बेडमिंटन, टेनिस जैसे अन्य खेलों के अनुसार ग्राउंड को भी डेवलप किए जाने की बात सामने आई है।

जहां एक तरफ हाई स्कूल में आधुनिक सुविधा युक्त खेल मैदान बनाए जाने की बात स्कूल के नक्शे में शामिल है। लेकिन सत्ता पर काबिज भाजपा की बड़ी चूक रही कि वह खेल मैदान के खत्म होने और सीएम राइज स्कूल की सच्चाई जनता के बीच नहीं ला पाई और इस बीच विपक्षी दलों को अपनी राजनीति करने का अवसर मिल गया। अगर भाजपा स्कूल के नक्शे व खेल मैदान को लेकर अपनी बात सही तरीके से जनता के सामने रख देती तो अफवाहों पर लगाम लग जाती।

इनका कहना है :

खेल मैदान खत्म होने की अफवाह राजनीतिक स्टंट मात्र है, नक्शें में खेल मैदान है। कुछ लोगों को सीएम राइज स्कूल बनने से समस्या है, जिसके लिए अफवाह फैला रहे है कि मैदान खत्म हो रहा है।
रिंकू जैन, नपाध्यक्ष

खेल मैदान पूरी तरह सुरक्षित है , मैदान खत्म होने की बात पूरी तरह अफवाह है। CM राइज स्कूल के नक्शे में मैदान बना हुआ है।
प्रेमशंकर वर्मा, विधायक सिवनी मालवा

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!