सिवनी मालवा में आयुष मेगा शिविर का आयोजन

सिवनी मालवा। जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रदीप कटियार के निर्देशानुसार शासकीय आयुर्वेद औषधालय (हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर) खल द्वारा ग्राम नन्दरवाड़ा में निशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन डॉ आरती रघुवंशी के मार्गदर्शन में किया गया।
जिसमे धन्वन्तरि जी की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ शिविर की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि में श्रीमती नील कमल उपाध्याय (सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच), माखन मालवीय, उमा शंकर कुशवाह (सरपंच),ताहिर शाह(उपसरपंच), जगदीश देवड़ा (जनपद सदस्य) आदित्यनारायण उपाध्याय (E क्लिनिक फाउंडर नन्दरवाड़ा), राजेन्द्र परिहार (प्रधानपाठक )उपस्थित थे।
डॉ सुरेंद्र कौशल ने बताया कि इस शिविर में अभी तक कुल 666 मरीजो को देखा गया है। जिसमे आयुर्वेद में 200, होम्योपैथी में 142,यूनानी में 99 लोगों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही 150 स्कूली बच्चों को योगाभ्यास करवाया गया, 65 लोगो को त्रिकटु पैकेट वितरित किये गए, 10 लोगों को आयुष रक्षा कीट बांटी, 15 गर्भवती महिलाओं को डॉ आरती रघुवंशी ने गर्भ संस्कार करवाया गया।
इस निशुल्क आयुष मेगा शिविर में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी की गई। आयुष विभाग की गतिविधियां जैसे आयुष qure एप्प, देवारण्य योजना, आयुष ग्राम, हेल्थ वेलनेस सेन्टर के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में डॉ आरती रघुवंशी, डॉ विमला गढ़वाल, डॉ सुरेन्द्र कौशल, डॉ आशुतोष पटेल, डॉ मोहन मालवीय, डॉ यूसुफ अली, डॉ नेहा यादव, मुकेश शर्मा, जितेन्द्र जिनोदिया, रजनी जिनोदिया, रामकृष्णा जिनोदिया, रजनी चौरे, शारदा भेरुआ, अनिल मांडवी, नितेश पवार, रूबी चौधरी, संदीप मालवीय योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।



