सिवनी मालवा

7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय में सिवनी मालवा में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम। स्वामी विवेकानन्द कैरियर मागदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सात दिवसों में बच्चों को कम्युनिकेशन स्किल, सॉफ्ट स्किल, इंटरव्यू, कंप्यूटर संबंधी जानकारी, रिज्यूमे बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया फाउंडेशन के ट्रेनर श्री नीरज साहू , प्रांतीय संयोजक श्री दीपक सिंह, श्री देवाशीष सरकार तथा तनु मैडम द्वारा महाविद्यालय में प्रमाणपत्र वितरित किये गए । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे द्वारा छात्राओं के इस प्रशिक्षण में भाग लेने पर हर्ष व्यक्त किया गया उन्होंने इस तरह के नवाचार के लिए छात्राओं को प्रेरित किया तथा बताया कि इस प्रतिस्पर्धा के समय में रोजगार के लिए हमें अपने कौशल को हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए । कार्यक्रम के प्रांतीय संयोजक श्री दीपक सिंह ने इसी तरह के आगामी आयोजन के लिए महाविद्यालय को आश्वत कराया । स्वामी विवेकानन्द प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री रजनीश जाटव ने इस प्रशिक्षण को रोजगार परक बताया, कार्यक्रम में बरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बाऊ पटेल, डॉ. पदम शर्मा, श्री मनोज कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!