असामाजिक तत्वों पर 24 घंटे में कार्यवाही करो : विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा

इटारसी। बालाजी मंदिर के पास कल रात तलवार से केक काट कर दारू पीकर जमकर उत्पात मचाया रात 11 बजे मोहल्ले की महिलाओं ने डायल100 के साथ साथ पार्षद राकेश जाधव को सूचना दी तो पूरे आवारा युवक भाग गए जिसकी सूचना सुबह महिलाओं व वार्डवासियों ने इसकी शिकायत विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा जी व वार्ड पार्षद राकेश जाधव मौके पर पहुंचे तो विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा को वार्डवासियों ने शिकायत करते हुए बताया की महिलाओं ,बच्चियों का मंदिर जाना तक मुश्किल हो गया आवारा लड़के रोज तरह तरह के कमेंट्स करते है हमारा मंदिर जाना तक मुश्किल हो गया रोजाना शराबियो का जमावड़ा चौराहे पर होता जा रहा है महिलाओं की शिकायत सुनकर
श्री शर्मा ने इटारसी पुलिस अधिकारी विवेक यादव को नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त करवाही करने के निर्देश दिए।
डॉक्टर शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की ऐसे गुंडों पर 24 घंटे में कार्यवाही करो महिलाओं ,बच्चियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत आई तो खेर नही।
इस क्षेत्र में नियिनित गस्त पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए।



