भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की परिचयात्मक एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के स्थानीय गार्डन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा सिवनी मालवा महिला मोर्चा को जो आगामी कार्यक्रम मिले हैं महिला मोर्चा बूथ स्तर तक एवं सेक्टर स्तर तक मजबूती से काम करें और घर-घर जाकर हितग्राहियों को भट्ट जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में समझाएं एवं उनकी उपलब्धि बताएं इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हमारे आने वाले कार्यक्रमों के प्रशिक्षण एवं एप की जानकारी सभी के साथ साझा की गई आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा किसी भी चुनाव को लेकर हमेशा तैयार रहती है और 2023 और 2024 के चुनाव में सरकार बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी इस मौके पर सिवनी मालवा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपिका यादव उपाध्यक्ष लीना शर्मा तुलसी मंडलोई छाया रघुवंशी प्रीति शुक्ला मालती गौर गायत्री सोनी अंजली सोनी संगीता मेहरा पूनम जोशी रचना शर्मा मधु धुर्वे अनीता वर्मा सपना लववंशी वंदना तिवारी छाया राठौर पूना लववंशी दीपाली लववंशी एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे



