10 दिसंबर को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए करेंगी यज्ञ

सिवनी मालवा। लंबे समय से अपनी मांगों के निराकरण नहीं होने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका महासंघ 10 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से सिवनी मालवा के राम जानकी मंदिर में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन कर रहा है। गौरतलब है कि नर्मदापुरम जिले में समस्त आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं, मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा परियोजना स्तर और सेक्टर स्तर पर सदबुद्धि हवन कर आयोजन किया जाएगा। सिवनी मालवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इस संबंध में परियोजना अधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित भी किया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मध्यप्रदेश आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायक संघ के प्रदेशवाहन पर यह निर्णय लिया गया है कि लंबे समय से रही नियमितीकरण की मांग सहित अन्य न्यायोचित माँगों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। और काम का इतना बढ़ाया गया है कि अब यह सब कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं की सहनशीलता से परे हो गया है। इसको लेकर सभी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में एक बड़े और उस आन्दोलन से पूर्व मध्यप्रदेश के सभी जिलों में परियोजना से लेकर सेक्टर स्तर तक ईश्वर का नाम लेकर एक सदबुद्धि किया जायेगा ताकि भगवान सरकार को सदबुद्धि प्रदान करे कि हमारी माँगों को सरकार जल्द पूरा करें। इस स्थिति में समस्त आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकती आधे दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगी।



