सिवनी मालवा
हिरणखेड़ा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लाभ वितरण

सिवनी मालवा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को शत् प्रतिशत जोड़ने का प्रदेश व्यापी अभियान के अंतिम चरण में हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन हिरनखेड़ा में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा की सरपंच अमृता लिटोरिया, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक शेख जमीर (जम्मू दादा जी), नोडल अधिकारी राजाराम दामड़े, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष आशुतोष लिटोरिया, सचिव हितेश मनवारे, सहायक सचिव अंकित गौर, ग्राम पंचायत के पंचगण, बीएसडब्ल्यू छात्र संजय कटारे एवं ग्राम के अन्य हितग्राहीगण उपस्थित रहें।



