मध्यप्रदेश

गुड लाइफ स्टाईल हेल्दी लाइफ का मूल मंत्र :अपने मन व मस्तिष्क पर नियंत्रण रखें, ताकि व्यक्तिगत जीवन एवं कार्य के मध्य बैलेंस बना रहे : DCP विनीत कपूर

भोपाल। पुलिसकर्मियो के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक विकास को मद्देनज़र रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगरीय पुलिस भोपाल के अधिकारी/कर्मचारियों हेतु *”आत्मसंवर्धन एवं क्षमता विकास”* कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन विगत 8 महीने से निरंतर किया जा रहा है, जिसमें पुलिस कर्मियो को मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने हेतु योगा, एक्सरसाइज़, तनाव प्रबंधन, दिनचर्या, खानपान आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है एवं ह्जेला हॉस्पिटल की टीम द्वारा सभी पुलिस कर्मियों का मेडिकल परीक्षण कर प्राप्त रिपोर्ट अनुसार उचित उपचार एव्ं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। *”आत्मसंवर्धन एवं क्षमता विकास”* कार्यशाला/प्रशिक्षण में अब तक 17 बैचों मे करीबन 1500 अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

इसी क्रम में आज 17वे बैच के समापन के अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि गुड लाइफ स्टाईल ही हेल्दी जीवन का मूल मंत्र है, आप अपने मन व मस्तिष्क पर नियंत्रण रखें, ताकि व्यक्तिगत जीवन एवं कार्य के मध्य बैलेंस बना रहेगा। आपको संकल्प लेना है कि हमें घर पर भी हमेशा योग, एक्सरसाइज़ इत्यादि करते रहे। फिजिकली फिट रहने से बहुत सी बिमारियो से बचा जा सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर व जिम्मेदार होना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिये, तब जाकर हम अपने मकसद एवं स्वस्थ्य जीवन जीने में कामयाब हो सकेंगे एवं अपने कर्तव्यों का भली-भाँति निर्वहन कर सकेंगे।
प्रशिक्षणार्थियो को JLU के अतिथि सायकोलॉजिस्ट द्वारा बताया कि अपने आप को हम तनाव मुक्त कैसे रख सकते है एवं गुस्सा आने व मानसिक रूप से परेशान होने पर क्या उपाय करने चाहिए। साथ ही भावनात्मक विनिमयन, तनाव प्रबंधन आदि के बारे मे विस्तारपूर्वक व सारगर्भित व्याख्यान देकर पुलिसकर्मियो को सेहत/स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा डॉक्टर की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट आधार पर उचित सुझाव व वक्तव्य दिया गया।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!