सिवनी मालवा

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत नुक्कड़ नाटक स्वच्छता जन जागरूकता अभियान

सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिवनी मालवा के तत्वधान में दिनांक 23 नवंबर से 28 नवंबर 2022 तक स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत स्वच्छता पकवाड़ा एवं सभी स्कूलों में बच्चों के लिए तनाव मुक्त जीवन,जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व आदि गतिविधियां संचालित कराई जावेगी जिसमें दिनांक 23 नवंबर को आश्रम में मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष रितेश जैन,अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार जैन एवं पिपरिया की ब्रह्माकुमारी सेलम बहन जी, नर्मदापुरम से ब्रह्माकुमारी तुलसा बहन जी,सिवनी मालवा की ब्रह्माकुमारी सविता बहनजी,दिल्ली से आए ब्रह्मा कुमार अनिल भाई की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया रैली मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौक पहुंची जिसके बाद सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें तन की स्वच्छता मन की स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास किस प्रकार साफ सफाई रखनी चाहिए इसके बारे में भी जागरूक किया गया जिसमें नपा अध्यक्ष रितेश जैन,अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार जैन, ब्रह्माकुमारी सेलम बहन जी, ब्रह्माकुमारी तुलसा बहन जी, ब्रह्माकुमारी सविता बहनजी, ब्रह्मा कुमार अनिल भाई, नपा के उपयंत्री राहुल शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, सचिन मलैया,ब्रम्हाकुमारी आशा बहन, ब्रह्मा कुमारी गुंजन बहन, ब्रह्मा कुमारी पिंकी बहन एवं सभी भाई बहन उपस्थित रहे ब्रह्माकुमारी सेलम बहन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा भारत के अनेक राज्यों से आए हुए भाई बहनों के द्वारा सिवनी मालवा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 23 से 28 नवंबर तक विशाल स्वच्छता जन जागरूकता पकवाड़ा एवं किसानों के लिए सास्वत योगी खेती के लिए किसानों को जागरूक करना एवं व्यापारियों को तनाव मुक्त जीवन के लिए राजयोग के द्वारा जीवन और व्यापार का बैलेंस किस प्रकार बना सकते हैं इसके लिए सहज विधि बताना साथ ही अधिवक्ताओं को जीवन में न्यायिक बैलेंस रखने के लिए तनाव मुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना आदि गतिविधियां संचालित कराई जा रही है नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने शहर की जनता से अपील की है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने में सहयोग करें अपने घर के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी का योगदान मिल सके

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!