5 दिवसीय हार्डवेयर तथा नेटवर्किंग कार्यशाला का समापन
शासकीय कुसम महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के अंतर्गत वाणिज्य विभाग तथा विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा पांच दिवसीय हार्डवेयर तथा नेटवर्किंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी ने कहा कि विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर तथा नेटवर्किंग के क्षेत्र में पारंगत बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है और अब आप इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।
विद्यार्थियों को हार्डवेयर तथा नेटवर्किंग का प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से हार्डवेयर इंजीनियर श्री अतुल कुमार मालवीय तथा नेटवर्किंग इंजीनियर श्री कुणाल चौधरी उपस्थित रहे।
समापन कार्यक्रम में आइक्यूएसी प्रभारी तथा गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर एके यादव, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एससी अग्रवाल, विश्व बैंक परियोजना प्रभारी डॉ एसके सोनी, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री रमाकांत सिंह, डॉ कल्पना स्थापक, प्रो. एसके अग्रवाल, डॉ एसके झा, डॉ योगेश खंडेलवाल, डॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, प्रेम नारायण परते, गजानंद वास्कले, डॉ मोहन सिंह गुर्जर, डॉ अतुल गौर, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया, नवनीत सोनारे, श्रीमती गीता डोंगरे तथा समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे।



