सिवनी मालवा

विधानसभा सिवनी मालवा की सेक्टर सुपरवाइजरो की बैठक संपन्न

सिवनी मालवा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा के सुपरवाइजरो की बैठक जनपद सभागृह मैं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सेक्टर सुपरवाइजर को बताया गया कि बीएलओ द्वारा जो नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं सुपरवाइजर उनकी सूक्ष्मता से जांच कर ले मृत्यु एवं शादी होने के कारण नाम काटना जायज है शिफ्ट होने वाले मतदाताओं के नाम की जांच सूक्ष्मता से की जाए जितने नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं उनकी सूची मतदान केंद्र पर लगाई जाए तथा पंचनामा बनाकर सुपरवाइजर को दिया जाए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नवीन मतदाता 18 वर्ष से 19 वर्ष आयु के नाम जोड़ने पर विशेष रुप से कहा गया जिन बीएलओ द्वारा नवीन मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े गए हैं उनसे वन टू वन चर्चा की गई बताया गया कि बीएलओ एवं सुपरवाइजर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी दिनांक 21 नवंबर 2022 से बीएलओ को डोर टू डोर भ्रमण करके नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ना है बैठक में सिवनी मालवा, डोलरिया तथा केसला के सुपरवाइजर उपस्थित थे

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!