सिवनी मालवा

ग्राम हिरनखेड़ा में स्वच्छता रन का आयोजन

सिवनी मालवा। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जन भागीदारी एवं समुदाय को स्वच्छता से जोड़ने एवं ओडीएफ प्लस गांव में लोगों की भागीदारी बढ़ाए जाने हेतु ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा में स्वच्छता रन (दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों की सहभागिता स्वच्छताग्राही, स्व सहायता समूह, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयंसेवी लोग, युवा , स्कूल के बच्चों ने सम्मिलित होकर स्वच्छता रन में हिस्सा लिया।

Seoni Malwa : ग्राम हिरनखेड़ा में स्वच्छता रन का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा की सरपंच अमृता लिटोरिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वच्छता संबंधी नारे लगाए गए । स्वच्छता रन(दौड़) कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष आशुतोष लिटोरिया, ग्राम पंचायत सचिव हितेश मनवारे, सहायक सचिव अंकित गौर, गुरुकुल शिक्षा निकेतन स्कूल के संचालक उपस्थित रहें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!