सिवनी मालवा

शासकीय कन्या महाविद्यालय मे भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय मे भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई

महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे तथा डॉ टी टी एक्का, डॉ बाऊ पटेल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा तथा माँ सरस्वती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. धुर्वे ने मुण्डा जनजाति तथा रानी कमलापति, मामा टंटया भील और ऐसे स्वतंत्रता सेनानी जिनहोंने अपना योगदान दिया उनके जीवनपर प्रकाश डाला । डॉ. बाऊ पटेल ने बिरसा मुंडा के जीवन के पहलुओं के बारे मे बताया । डॉ. टी टी इक्का ने जनजातियों के आन्दोलन पर जानकारी दी । श्री रजनीश जाटव द्वारा इतिहास मे विभिन्न जातियों जनजातियों के योगदान और त्याग के बारे मे बताया । डॉ. गजेंद्र वाईकर ने कार्यक्रम का संचालन किया । कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों तथा छात्राओं ने हिस्सा लिया ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!