जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे सिवनी मालवा का देवेंद्र आया प्रथम

सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वार्षिक खेल कैलेंडर 2022-23 के तहत जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय सुहागपुर में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में नर्मदा पुरम हरदा पिपरिया बनखेड़ी सिवनी मालवा महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर के रघुवंशी के मार्गदर्शन में देवेंद्र गोहर बी ए द्वितीय वर्ष ने 57 किलो पुरुष वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी, आईयूएसी प्रभारी डॉ ए के यादव, खेल अधिकारी डॉ अनुराग पथक, एस के अग्रवाल, एस सी अग्रवाल, योगेश खंडेलवाल, डॉ मोहन सिंह गुर्जर, डॉ जाया कैथवास, डॉ आरती, विजयश्री मालवीय, सुमन यादव, प्रेम नारायण परते, गजानंद वास्कले, गीता डोंगरे एवम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने देवेंद्र के अच्छे खेल की सराहना की एवम उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।



