नर्मदापुरम

प्ले स्कूल के रूप में आंगनबाडी केन्द्र 25-6 का किया गया शुभारंभ

नर्मदापुरम ।  14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव द्वारा नर्मदापुरम के वार्ड 25 की आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 25-6 का रिबिन काटकर आंगनबाडी प्ले स्कूल के रूप में शुभारंभ किया गया। आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 25-6 को एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनसहयोग से प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। उपरोक्त आंगनबाडी केन्द्र को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने में एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम सहयोगकर्ता श्रीमती चिंतामणि चौरे जी द्वारा गोद लिया जाकर आंगनबाडी केन्द्र को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए केन्द्र पर प्री-स्कूल खिलौनेप्ले स्कूल सामग्रियां एवं कुर्सिया प्रदाय की जाकर आवश्यक सहयोग प्रदाय किया गया हैं। महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहितआरती चौकसेरजनी यादवआरती बैसवंदना महतो के द्वारा भी केन्द्र पर बच्चों के लिए यूनीफॅार्म उपहार में दिये। श्रीमती अनीता सोनीश्रीमती ममता सोनीअंकिता शर्मा एवं मुकेश लौवंशी के द्वारा कुर्सिया व पानी की बॉटल उपहार में दी। केन्द्र पर वार्ड पार्षद श्रीमती महिमा गौर एवं विधायक प्रतिनिधि श्री रोहित गौर द्वारा आंगनबाडी आने वाले बच्चों हेतु खिलौने एवं अन्य सामग्री तथा श्रीमती शाहीन अली के द्वारा बच्चों के लिए बैग प्रदाय किया जाकर आवश्यक सहयोग किया गया है। आंगनबाडी केन्द्र के प्ले स्कूल के शुभांरभ के अवसर पाए वार्ड पार्षद श्रीमती महिमा गौरमहिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहितश्रीमती रजनी यादवश्रीमती शाहीन अलीश्रीमती चिंतामणि चौरेश्रीमती अनीता सोनीश्रीमती ममता सोनीश्रीमती अंकिता शर्मासंयुक्त संचालक एच.के.शर्मापरियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादवपर्यवेक्षक श्रीमती आस्था शिवहरेआंगनबाडी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएंवार्ड की महिलाएं एवं बच्चें उपस्थित रहें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!