क्राइममध्यप्रदेश
भोपाल हॉट मेले में महिला सुरक्षा व बाल सुरक्षा एवं जागरूकता पर हुए विभिन्न आयोजन

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर हथकरघा तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित भोपाल हॉट मेले में आज दिनांक 10/11/2022 को भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जिसमें महिला सुरक्षा व बाल सुरक्षा तथा सायबर अपराधों की जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये, उसका प्रदर्शन किया गया। इस मंच पर मनोरंजनात्मक शैली में विभिन्न प्रदर्शन किये गये।
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की सामुदायिक पुलिस योजनाओं के अंतर्गत किशोरी बालिका समूह, जो कि कमजोर वर्ग की बालिकाओं हेतु संचालित सशक्तीकरण कार्यक्रम है, उसकी बालिकाओं द्वारा महिलाओं की बदलती भूमिका पर एक सेशन परेड तथा भूमिका रोल प्रदर्शन किया गया।
इसके उपरांत 12 नम्बर मल्टी की बालिकाओं ने मार्शल आर्ट एवं अन्य सुरक्षा में पारंगता का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त सेम कॉलेज के पुलिस इन्टर्नशिप से जूडे हुए कॉलेज छात्रों ने मीराजी और कबीरजी के भजनों का गायन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शामिल हुए मलखंब के विद्यार्थी, जो कि सागर से आये थे, इसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं और छोटी बच्चियाँ भी शामिल थी। बालिकाओ द्वारा किया जाने वाला मलखंब विशेष रूप से सराहा गया। क्योंकि इसमे आमतौर पर बालक ही शामिल होते हैं, किन्तु इसमे बालक व बालिकाएं दोनो शामिल थे और बहुत ही सुन्दर प्रदर्शन उनके द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे सामुदायिक पुलिस योजनाओं मे महिला सशक्तीकरण तथा बाल अपराध व संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया, इस उप्लक्ष्य मे एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री माणु श्रीवास्तव (प्रमुख सचिव हथकरघा तथा ग्रामोद्योग विभाग), श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (एडीजी महिला सुरक्षा) तथा श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव (आयुक्त हथकरघा) विशेष रुप से सम्मिलित हुए, इसके अतिरिक्त DCP Bhopal Zone-2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी, DCP HQ श्री विनीत कपूर, DCP Bhopal Zone-1 श्री साई कृष्णा उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्रीमती ऋचा चौबे ADDL DCP महिला सुरक्षा/एजेके द्वारा किया गया।



