नर्मदा किड्स वैली स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

सिवनी मालवा। नर्मदा किड्स वैली स्कूल में आज बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दांतो का परीक्षण भी किया गया। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ अरुण पटेल, बीएचआरसी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ नवोदित राठौर, रिलाएबल सोसायटी के ईश्वर विश्नोई व सहयोगी स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए नियमित दांत साफ करने, स्वच्छता का पालन करने, फास्ट फूड नहीं खाने, मोबाइल एवं टीवी का प्रयोग कम करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करके एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी। संस्था संचालक श्री विजय अग्रवाल, श्रीमती सरोज अग्रवाल, संस्था प्राचार्य प्रियंका रघुवंशी ने अतिथियों का सम्मान करके उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा शिविर में सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया।



