कुसुम कॉलेज में “उद्यमी से मिलें” कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस के अवसर पर शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में उद्यमी से मिलें कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के रघुवंशी ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता ही भविष्य है। इस हेतु महाविद्यालय न केवल पाठ्यक्रम का अध्यापन कार्य किया जा रहा है अपितु विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा विभिन्न ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर के सफल उद्यमी प्रवीण अवस्थी ने कहा कि संसार का सबसे बड़ा दुख है दरिद्रता, और हम अपने श्रम से जितना चाहें उतना धन कमा सकते हैं केवल आवश्यकता है अपने हुनर को पहचानने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री संतोष पारिख ने कहा कि हमारा गांव एक सम्पूर्ण बाजार है, इसलिए हैं लोकल फॉर वोकल का सिद्धांत लागू करना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश खंडेलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ ए के यादव, डॉ कल्पना स्थापक, प्रो एससी अग्रवाल, प्रो. एसके अग्रवाल, डॉ एसके झा, डॉ एसके सोनी, डॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, नवनीत सोनारे, प्रेम नारायण परते, श्रीमती गीता डोंगरे, गजानंद वास्कले, डॉ मोहन सिंह गुर्जर, रमाकांत सिंह, डॉ रश्मि सोनी, डॉ अतुल गौर, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया, रोहित मालवीय तथा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



