सिवनी मालवा

कुसुम कॉलेज में हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिवनी मालवा के पत्र के परिपालन में आज मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया मतदाता जागरूकता रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके रघुवंशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया रैली बानापुरा होते हुए महाविद्यालय प्रांगण वापस पहुंची इस रैली में आइक्यूएसी प्रभारी डॉ एके यादव राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसके अग्रवाल वर्ल्ड बैंक प्रभारी डॉक्टर एसके सोनी डॉ एस के झा, डॉ. योगेश खंडेलवाल, डॉ जया कैथवास, डॉ. रश्मि सोनी क्रीड़ा अधिकारी डॉ अनुराग पाठक एवं नवनीत सोनारे कैलाश गढ़वाल के साथ महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे रैली के नेतृत्व में निर्वाचन क्लब के एंबेसडर अभिनय खरे ने छात्र छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता संबंधित नारे लगाते हुए रैली का नेतृत्व किया l

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!