सिवनी मालवा

“बाल विवाह मुक्त भारत -सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान” के संबंध में जागरूकता रैली एवं कैंडल मार्च का आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सिवनी मालवा के सत्ता सातवासा अंतर्गत ग्राम हिरनखेड़ा में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत -सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान” के संबंध में जागरूकता रैली एवं कैंडल मार्च का आयोजन ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा एवं भडगचीखली मैं किशोर बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा ग्राम में बाल विवाह को रोकने के लिए जन जागरूकता हेतु कैंडल मार्च निकाला गया।

ग्राम हिरण खेड़ा मैं सरपंच अमृता लटोरिया, विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष आशुतोष लिटोरिया, ग्राम पंचायत सचिव हितेश मनवारे, सहायक सचिव अंकित गौर, शौर्या दल सदस्यों, स्व सहायता समूह सदस्यों, एवं मातृ सहयोगिनी समिति के सदस्यों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहीं।

वही ग्राम घुमडदेव में भी कार्यकर्ता द्वारा घर पर कैंडल जलाए जहां ग्रामों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!