नर्मदापुरम

महाविद्यालय में हिंदी के महत्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन माखन नगर।

 श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता चौबे की अध्यक्षता में व्याख्यान का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति वर्मा साहित्यकार माखन नगर के द्वारा हिंदी के महत्व एवं शब्दों की उत्पत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य नीता चौबे द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी माध्यम प्रारंभ करवा कर मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है इस संबंध में भोपाल में आयोजित सेमिनार में महाविद्यालय के 80 विद्यार्थियों के द्वारा सहभागिता की जा रही है श्री केके रावत पिपरिया क्रीड़ा अधिकारी ने हिंदी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की अतिथि विद्वान सुमन अवस्थी के द्वारा हिंदी विषय पर कई महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या गोलिया अतिथि विद्वान  तथा अतिथियों के प्रति आभार सुमन अवस्थी द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र /  छात्राएं उपस्थित रहे।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!