नर्मदापुरम
15 अक्टूबर को सभी स्कूल एवं कॉलेजों में होगा हिंदी प्रेमी सम्मेलन, संध्या को होगा दीप प्रज्वलन
जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार शाम को पर्यटन घाट पर होगा आयोजित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह द्वारा 16 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में हिंदी भाषा में मेडिकल के पाठ्यक्रम का शुभारंभ भोपाल से किया जा रहा है। इस अवसर पर एक दिवस पूर्व 15 अक्टूबर को जिले में हिन्दी प्रेमी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में सुबह 10 से 12 बजे के मध्य सभी स्कूल, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में हिन्दी में ज्ञान के प्रकाश विषय पर संगोष्ठियों, दीप प्रज्वलन तथा अन्य गतिविधियां आयोजित होगी। कार्यक्रम में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई संभव है एवं इसके लाभ के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही 16 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के बारे में भी बताया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 अक्टूबर शनिवार शाम 6 बजे पर्यटन घाट पर आयोजित होगा। जिसमें हिन्दी में ज्ञान के प्रकाश कार्यक्रम के अंतर्गत दीपक का प्रज्जवलन किया जाएगा,जिसमें समाज के प्रमुख लोगों एवं जनमानस सम्मिलित होंगे।
16 अक्टूबर को हिंदी भाषा में मेडिकल पाठ्यक्रम के शुभारम्भ कार्यक्रम का समस्त कलेजों, शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में https://webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की समीक्षा
हिंदी भाषा में मेडिकल पाठ्यक्रम के शुभारम्भ कार्यक्रम की शुक्रवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। सभी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों की कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए आने जाने की बेहतर व्यवस्थित करें। कार्यक्रम के लिए जाने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग के जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी गठित किया जाए। उन्होंने सभी प्राचार्यों को 15 एवं 16 अक्टूबर को सुव्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम उपस्थित रहें। सभी शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य बैठक में वर्चुअल शामिल हुए।



