मां तुझे प्रणाम योजना के तहत 15 युवतियों का हुआ चयन

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मां तुझे प्रणाम योजना,अंतर्गत युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भ्रमण हेतु जिले की 15 युवतियों का चयन हुआ। एनएसएस,एनसीसी, खिलाड़ी, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ,मेधावी छात्र ,को चयनित कर संचनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल द्वारा सरहद पर देश के प्रति युवाओं को जागृत करना एवं हमारे देश के जवानों की दिनचर्या से रूबरू कराया जाए जाना है ताकि युवा मैं देश के प्रति प्रेम एवं देश हित की भावना जागृत होती है। इसी के तहत नर्मदा पुरम जिले की डोली हीना, जागृति यादव ,निशा ठाकुर ,भारती मेहरा, ज्योति भाटी,पूजा गौर ,दुर्गा मालवीय, दीया झरने ,अंजलि चौरे ,नीलिमा दामले ,निधि पचलानिया, भावना सोलंकी, मध्य प्रदेश से 145 युवक युवतियों को जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल द्वारा भारत की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर भ्रमण हेतु साथ में लेकर जा रही है।



