नर्मदापुरम् जिले में 14,14,522 आधार बनाए गए प्रतिमाह 30 हजार से अधिक आधार हो रहे अपडेट
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित आधार परियोजना की भावी रणनीति पर हुई चर्चा

नर्मदापुरम । कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में आधार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण एवं आधार परियोजना की भावी रणनीति के बारे में समिति द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस श्री संदीप चौरसिया ने बैठक में बताया कि जिले में अभी 14,14,522 आधार बनाएं जा चुके हैं। जिले में कुल 92 आधार केंद्र सुचारू रूप से संचालित है,जिनके द्वारा औसतन प्रतिमाह 30 हजार से अधिक आधार अपडेट किए जाते हैं। बैठक में यूआईडीएआई के प्रतिनिधि श्री निकेत दीवान द्वारा भी आधार परियोजना की भावी रणनीति के बारे में समिति को जानकारी दी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री सुजान सिंह रावत , संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री ललित कुमार डेहरिया, लीड बैंक मैनेजर तथा यूआईडीएआई के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।



