नर्मदापुरम

पीएम मोदी की सभा : तैयारी के लिए करेली में भाजपा की बैठक संपन्न

नरसिंहपुर। डीएम पैलेस करेली जिला नरसिंहपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा को लेकर नरसिंहपुर जिला कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सीट के पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। यहां उनकी जनसभा 14 अप्रैल को होनी है।

होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को मैदान में उतारा है। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। पिपरिया विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा से लगा हुआ है। मध्य भारत में मोदी की यह पहली जनसभा होने जा रही है। यह सीट बैतूल, विदिशा, जबलपुर, मंडला, दमोह और छिंदवाड़ा से जुड़ी है।

बैठक में मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी नरसिंहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह (मुलायम भैया), पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक भैया रामजी पटेल, समस्त, पदाधिकारी विधानसभा संयोजक विस्तारक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!