कृषिनर्मदापुरम

धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र की जाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

सड़क रेस्टोरेशन के कार्य में गति लाएं, त्रुटिरहित शुद्ध मतदाता सूची तैयार करें

नर्मदापुरम । कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने धान खरीदी कार्य की समीक्षा कर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी केन्द्रों को शीघ्र प्रस्तावित करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा की केंद्रो पर बारदाना सहित अन्य लॉजिस्टिक्स की व्यवस्थाएं की जाएं। धान परिवहन की व्यवस्था मजबूत रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि एसडीएम निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वेयरहाउस का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट भेजे ताकि केंद्रों का निर्धारण क्रिया जा सके। बैठक में बताया गया कि जिले में धान उपार्जन कार्य 28 नवंबर से 16 जनवरी तक किया जाएगा।

       कलेक्टर श्री सिंह ने खाद वितरण कार्य की भी समीक्षा कर  बिना किसी परेशानी के किसानों को खाद का वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विक्रय केंद्रों से खाद का व्यवस्थित ढंग से वितरण सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की भी समीक्षा कर बनखेड़ी, माखननगर एवं पिपरिया सहित सभी जनपदों एवं निकायों में विशेष रणनीति बनाकर सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने के निर्देश दिए।

     कलेक्टर श्री सिंह ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा कर त्रुटिरहित शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विलोपित किए गए नामो का सत्यापन करें तथा पात्रों का नाम जोड़े जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि विलोपित किए गए नामों को मतदान केंद्र पर चस्पा कराएं। जनप्रतिनिधियों को भी विलोपित नामों और उनके कारण से अवगत कराया जाए।

        बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सड़क मरम्मत एवं ब्रिज निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर सभी सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को सड़क रेस्टोरेशन कार्य एवं ब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने विद्युत प्रदाय व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं समय सीमा के प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराएं।

      बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!