नर्मदापुरमराजनीति
दर्शन सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त को समय पर पहुंचाया अस्पताल
नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी है दर्शनसिंह चौधरी
नर्मदापुरम। होली के दिन भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह अपने साथियों के साथ बरेली पहुंच रहे थे जिसमें कैलकच्छ मोड़ पर मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने के कारण बरेली नाहर कालोनी निवासी पवन दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। घटना के कुछ समय पश्चात ही जैसे ही लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे उन्होंने तत्काल दुर्घटना ग्रस्त पवन को अपनी गाड़ी में बिठा कर शासकीय अस्पताल बरेली ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। श्री चौधरी ने बताया कि अब वह स्वस्थ हैं परिवार जन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। जनसेवा ही मेरा धर्म है और मैं उसे आजीवन निभाऊंगा।



