नर्मदापुरमसिवनी मालवा
LokSabhaElection2024 : मतदान कर्मी निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी, आदर्श मतदान केंद्र की प्लानिंग करें : कलेक्टर सोनिया मीना
सिवनीमालवा के कुसुम महाविद्यालय में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सत्र में पहुंचकर कलेक्टर ने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मतदान कर्मियों से कहा कि आप सब निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी है। आपकी सूझबूझ विवेक एवं ज्ञान से पुरी निर्वाचन प्रक्रिया जुड़ी हुई है । अतः गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण लेकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराए। कलेक्टर ने कहा कि मतदान के दिन सभी स्थितियां आपके नियंत्रण में रहे। इसलिए ईवीएम को सुरक्षित रखते हुए कार्य संपादित करें। प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करे। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी परेशानी आने पर अपने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सूचित करें।
कलेक्टर ने सिवनीमालवा के शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 68 एवं 69 का निरीक्षण किया। उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। बताया गया कि 46 लोगों पर बांड ओवर की कार्रवाई की गई है। 30 से 35 प्रकरण बांड ओवर के पेंडिंग है जो जल्द ही निराकृत किए जाएंगे। कलेक्टर ने मतदान केंद्र 70, 71 व 72 जो शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल में स्थित है। उनका भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर स्वीप प्लान के तहत विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि तीन मतदान केन्दो में करीब ढाई हजार मतदाता है। एक मतदान केंद्र क्रिटिकल कैटेगरी में है। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी आदर्श मतदान केंद्र की प्लानिंग करें और वालंटियर की ड्यूटी लगाई। मतदान केंद्र को आकर्षक और सुंदर बनाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी गण मौजूद थे।



